Apple ने इन ऐप्स को कर दिया है बैन, यहां देखें लिस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 12 Jun 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Apple banned These apps across its device
APPLE

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एप्पल ने भी अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट कर दिया है। कंपनी की नई गाइडलाइंस के अनुसार एप्पल स्टोर पर अब बिट्क्वॉइन या क्रिप्टोकरेंंसी से संबंधित ऐप नहीं मिलेंगे। क्रिप्टोकरेंंसी से संबंधित सभी ऐप को एप्पल ने ऐप स्टोर पर प्रतिबंधित कर दिया है।

    क्रिप्टोकरेंसी के अलावा एप्पल अपने ऐप स्टोर पर ऐसे किसी भी ऐप को जगह नहीं देगा जो आईफोन की बैटरी ज्यादा खपत करते हैं। इसके अलावा ऐप्पल के ऐप स्टोर पर अब आपको फोन को गर्म करने वाले ऐप भी नहीं मिलेंगे। एप्पल ने अपने एक बयान में कहा है कि ऐप स्टोर पर उन ऐप को भी बैन किया जाएगा जो किसी थर्ड पार्टी ऐप के विज्ञापनों को ऐप पर दिखाते हैं। जैसे कि क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग।

    विज्ञापन

    हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि वे ऐप्स ऐप स्टोर पर रहेंगे जो क्लाउड आधारित क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग करते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो एप्पल अब ऐप को ऐप स्टोर पर पब्लिश होने नहीं देगा जो ऐप वाले फोन या डिवाइस के जरिए क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि 25 मई 2018 से यूरोप में GDPR लागू हो गया है जिसके बाद ऑनलाइन सर्विस देने वालों सभी सोशल मीडिया या मीडिया या फिर किसी अन्य ऑनसाइन सेवा देने वाली कंपनियों को अपने यूजर्स को यह बताना होगा कि वह यूजर्स की कौन-कौन सी जानकारियों को अपने इस्तेमाल के लिए ले रही हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें