Android Alert: 8 साल में गूगल का सबसे बड़ा सुरक्षा अपडेट, 129 बग्स फिक्स; क्या आपका फोन सेफ है? ऐसे करें पता

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Thu, 05 Mar 2026 07:34 PM IST
सार

Android security update 2026

: टेक दिग्गज Google ने एंड्रॉइड यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वर्षों में सबसे बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। मार्च 2026 सिक्योरिटी बुलेटिन में 129 कमजोरियों को पैच किया गया है, जिनमें एक गंभीर क्वालकॉम जीरो-डे खामी भी शामिल है जो पहले से ही कुछ मामलों में शोषित हो रही थी। यह अपडेट दुनिया भर के करोड़ों स्मार्टफोन्स के लिए अहम है और यूजर्स को तुरंत अपने डिवाइस का सिक्योरिटी पैच लेवल चेक करने की सलाह दी गई है।

Android Security Overhaul: Google Patches Dangerous Zero-Day Bug Affecting 200+ Qualcomm Chipsets
Google Update - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    गूगल एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए मार्च 2026 का सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है, जिसे पिछले लगभग आठ वर्षों में सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है। इस अपडेट में कुल 129 सुरक्षा कमजोरियों (vulnerabilities) को ठीक किया गया है। यह अपडेट इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें एक जीरो-डे सुरक्षा खामी भी शामिल है, जिसका कुछ मामलों में पहले से ही दुरुपयोग किया जा रहा था।

    टूटे पिछले 8 वर्षों के रिकॉर्ड

    गूगल का यह ताजा कदम सुरक्षा के लिहाज से एतिहासिक माना जा रहा है। यहां इस अपडेट की मुख्य बातें बताई गई हैं:

    1. 129 कमजोरियों का सफाया

    गूगल ने इस एक अकेले अपडेट में 129 कमियों को दूर किया है, जो अप्रैल 2018 के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसमें रिमोट कोड एक्जीक्यूशन और प्रिविलेज एस्केलेशन जैसी 10 अत्यंत महत्वपूर्ण (Critical) खामियां शामिल थीं।

    2. खतरनाक जीरो-डे (CVE-2026-21385) पर प्रहार

    सबसे ज्यादा चिंता क्वालकॉम चिपसेट्स में मौजूद एक जीरो-डे बग को लेकर थी। यह 234 प्रकार के क्वालकॉम चिपसेट्स को प्रभावित करता है। हालांकि यह एक मेमोरी करप्शन समस्या है जिसका इस्तेमाल स्पाइवेयर विक्रेताओं की ओर से पत्रकारों और हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है।

    3. दो स्तरों में सुरक्षा पैच

    • 2026-03-01: इसमें 63 बुनियादी कमजोरियों को ठीक किया गया है।
    • 2026-03-05: इसमें पिछले सभी फिक्स के साथ आर्म, मीडियाटेक और यूनिसोक जैसे हार्डवेयर कंपोनेंट्स के लिए 66 अतिरिक्त पैच शामिल हैं।

    टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब वे सभी एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स जो क्वालकॉम या अन्य प्रभावित चिप्स पर चलते हैं, तब तक जोखिम में हैं जब तक उन्हें 2026-03-05 पैच लेवल पर अपडेट नहीं कर दिया जाता।

    अपडेट कैसे इंस्टॉल करें

    ?

    • अपने डिवाइस को सुरक्षित करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
    • फोन की सेटिंग्स में जाएं और अबाउट फोन सेक्शन खोलें।
    • एंड्राइड वर्जन पर टैप करें और सिक्योरिटी अपडेट चुनें।
    • अपडेट चेक करें और सुनिश्चित करें कि आपका पैच लेवल 2026-03-05 दिखा रहा है।