टेक अलर्ट : कॉल रिकॉर्डिंग वाले एंड्रॉयड एप्स कल से होंगे बंद, ट्रू कॉलर से भी नहीं कर पाएंगे इस सुविधा का उपयोग

सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुरेंद्र जोशी
Tue, 10 May 2022 11:54 AM IST
सार

एंड्राइड एप्स से कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा बंद होने से अब आप किसी भी थर्ड पार्टी रिकॉर्डिंग एप्स से एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर कॉल रिकॉर्ड नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
Android apps with call recording will be closed from tomorrow, you will not be able to use this feature even with Truecaller
candy crush mobile new - फोटो : istock

    विस्तार

    कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा वाले एंड्रॉयड एप्स बुधवार से बंद होने वाले हैं। गूगल प्ले स्टोर में बदलाव के कारण एंड्रॉयड फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग एप्स काम नहीं करेंगे। ट्रू कॉलर यूजर्स भी अपने एंड्रॉयड फोन पर रिकॉर्डिंग की सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

    एंड्रॉयड एप्स से कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा बंद होने से अब आप किसी भी थर्ड पार्टी रिकॉर्डिंग एप्स से एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर कॉल रिकॉर्ड नहीं कर सकेंगे। कंपनी इसके बारे में पहले ही बता चुकी है।

    विज्ञापन

    दरअसल, सुरक्षा कारणों से कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को बंद किया जा रहा है। इसकी मुख्य वजह यह है कि कॉल रिकॉर्ड करने वाले एप्स ग्राहक से कई तरह की अनुमतियां लेकर उनकी जानकारियां ले लेते हैं और उनका गलत फायदा उठाते हैं। कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर अलग-अलग देशों में कानून भी अलग अलग हैं, इसलिए भी इन पर नकेल कसी जा रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल की नई नीति के कारण कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स बुधवार से पूरी तरह बंद हो जाएंगे। इस नीति की वजह से ट्रू कॉलर ने भी ये कन्फर्म किया है कि अब उसके ऐप के यूजर कॉल रिकॉर्डिंग नहीं कर पाएंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें