अमेजॉन पर 10 अक्टूबर से शुरू होगा ग्रेट इंडियन फेस्टिवल, जानें सभी ऑफर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 28 Sep 2018 04:00 PM IST
Amazon India announces its biggest festive celebration Great Indian Festival from 10 October
Great Indian Festival

    अमेजॉन ने अपने आगामी सेल की घोषणा कर दी है। अमेजॉन पर 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2018 तक ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन हो रहा है। इस सेल में भी हर बार की सेल की तरह प्राइम मेंबर्स को पहले खरीदारी करने का मौका मिलेगा। कंपनी का दावा है कि ग्राहकों को स्मार्टफोन, टीवी, रसोई के सामान और इलेक्ट्रिक उत्पाद पर अबतक का सबसे बढ़िया ऑफर दिया जाएगा। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 10 अक्टूबर, 2018 को मध्य रात्रि 12 बजे से शुरू होगा और 15 अक्टूबर 2018 तक रात 11:59 बजे तक चलेगा

    इस बार कंपनी ने अमेजॉन फेस्टिव होम भी पेश किया है। कंपनी ने स्मार्टफोन, बड़े उपकरण और टीवी, होम और किचन उत्पाद, फैशन, किराना, ग्रॉसरी एवं ब्यूटी जैसे कंज्यूमेबल्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, आदि पर सबसे बड़े संग्रह और डील्स की घोषणा की, ग्राहकों के लिए इस त्योहारी सीजन में फाइनेंस के सर्वश्रेष्ठ विकल्प भी मौजूद हैं। एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा, वहीं अमेजॉन पे बैलेंस को टॉप-अप कराने पर 300 रुपये का कैशबैक मिलेंगे

    फेस्टिव होम में एलजी और बोश की वाशिंग मशीन, आईएफबी और बोश के माइक्रोवेव ओवन, टीसीएल और कॉम्पैक टीवी, सोनी होम थियेटर, व्हर्लपूल रेफ्रीजरेटर, आईएफबी डिशवाशर्स, फिलिप्स के लाइटिंग और किचन उपकरण, वनप्लस और शाओमी के स्मार्टफोन, आदि सामान मिलेंगे।

    फेस्टिव होम के अलावा अमेजॉन ने तीन नए इको डिवाइस भी पेश किये हैं, जिसमें वह सब मौजूद है जिनकी वजह से ग्राहक वर्चुअल असिस्टेंट एलेक्सा को पसंद करते हैं। सभी नये इको डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिये उपलब्ध हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें