Amazon Sale में क्या होगा स्पेशल, पढ़ें कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के डायरेक्टर अक्षय आहूजा से खास बातचीत
सार
म्यूजिक के दीवानों के लिए अमेजन ने हाल ही में Hobby Store शुरू किया था। इसमें Casio, Yamaha और Juarez के गिटार से लेकर तमाम तरह के प्रोडक्ट पर ऑफर दिए गए।
विज्ञापन

विस्तार
अमेजन की ग्रेड इंडियन फेस्टिवल की शुरुआत 23 सितंबर से 2022 से होने जा रही है। इस सेल में मिलने वाले कुछ ऑफर्स की जानकारी पहले ही सामने आ गई है और कुछ अपडेट सेल शुरू होने के बाद मिलेगा। अमेजन की इस सेल में वैसे तो कई तरह के प्रोडक्ट ऑफर में मिलेंगे लेकिन इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर सभी की नजर है। अमेजन की इस सेल को लेकर अमर उजाला ने अमेजन इंडिया कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष और निदेशक अक्षय आहूजा से खास बातचीत की है। आइए जानते हैं इस बार की सेल में क्या स्पेशल होने वाला है?
सवाल- Amazon की इस साल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में क्या खास होने वाला है और यह पिछले साल की सेल से कितना अलग होगा?
- जवाब-इस फेस्टिव सीजन में अमेजन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करेगी। Amazon.in पर 65% ऑर्डर टियर 2 से आ रहे है। भारत के लगभग 100% सेवा योग्य पिन कोड के ग्राहक Amazon के साथ खरीदारी कर रहे हैं। इस सेल में LG, Dell, HP, Boat, Noise, Mi और Asus जैसी कंपनियों के नए प्रोडक्ट भी मिलेंगे। सेल में ब्रांड ऑफर के अलावा बैंक ऑफर भी मिलेंगे। म्यूजिक के दीवानों के लिए अमेजन ने हाल ही में Hobby Store शुरू किया था। इसमें Casio, Yamaha और Juarez के गिटार से लेकर तमाम तरह के प्रोडक्ट पर ऑफर दिए गए।
सवाल- इस फेस्टिव सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स को लेकर क्या खास ऑफर मिलने वाले हैं?
- जवाब-सेल से पहले अमेजन ने Kickstarter deals की शुरुआत की थी जो कि खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के लिए थी। इस सेल में लैपटॉप पर 50 फीसदी और स्मार्टवॉच आदि पर 75 फीसदी तक की छूट दी गई।
सवाल- Amazon पर IoT उत्पादों की बिक्री कैसी है और आगामी बिक्री के लिए ऐसे उत्पादों की क्या तैयारी है?
- जवाब-पर्सनल कंप्यूटर अमेजन पर हमेशा से सबसे लोकप्रिय कैटेगरी रही है। पिछले दो साल में इसमें दोगुना इजाफा देखने को मिला है। सबसे खास बात यह है कि पर्सनल कंप्यूटर और स्मार्ट प्रोडक्ट की बिक्री शहरों से अधिक गांवों में हो रही है।
सवाल- अमेजन पर शॉपिंग का ट्रेंड क्या है? क्या आप कुछ ग्राहकों के शॉपिंग बिहेवियर के बारे में जानकारी दे सकते हैं?
- जवाब-महामारी के बाद से लोगों ने टेक्नोलॉजी को हाथों-हाथ लिया है। पहले के मुकाबले अब लोग जरूरत की चीजें अधिक खरीद रहे हैं। लोग अब प्रीमियम और अच्छी बिल्ड क्वॉलिटी वाले प्रोडक्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं। पिछले दो साल में लैपटॉप, गेमिंग प्रोडक्ट, ऑडियो, म्यूजिक सिस्टम और कैमरे की बिक्री में तेजी देखी गई है। स्मार्टवॉच एक्सेसीरीज जैसे स्ट्रैप, चार्जर, स्क्रीन प्रोटेक्टर आदि की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है।