vi और Airtel ने MNP में लगाया अड़ंगा, ग्राहकों को रोकने की हो रही कोशिश: टेलीकॉम-वॉचडॉग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Nov 2021 03:11 PM IST
सार

ट्राई को लिखे पत्र में टेलीकॉम-वॉचडॉग के सेक्रेटरी विक्रम मित्तल ने वोडा-आइडिया की शिकायत करते हुए लिखा कि वोडाफोन आइडिया ने SMS सर्विस को बड़ी चालाकी से 179 रुपये वाले प्लान में शिफ्ट कर दिया है।

विज्ञापन
Airtel vodafone idea prepaid tariff hike telecom watchdog write a to letter to Trai
Jio Vodafone idea Airtel - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने हाल ही में अपने नए टैरिफ प्लान पेश किए हैं जिन्हें लेकर अब विवाद हो गया है। यह विवाद ग्राहकों के बीच नहीं, बल्कि टेलीकॉम कंपनियों और टेलीकॉम वॉचडॉग के बीच हुआ है। वॉचडॉग का आरोप है कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया नंबर पोर्टेबिलिटी की सुविधा में रोड़ा अटका रहे हैं।

    नंबर पोर्टेबिलिटी के इच्छुक ग्राहकों को अपने मोबाइल नंबर से एक SMS भेज कर नंबर पोर्टेबिलिटी रिक्वेस्ट जनरेट करनी पड़ती है। बिना पोर्टेबिलिटी रिक्वेस्ट जनरेट किए नंबर पोर्ट नहीं हो सकता। वोडा-आइडिया और एयरटेल के कुछ नए टैरिफ प्लान्स में आउटगोइंग SMS की सुविधा ही नहीं है। वोडा-आइडिया और एयरटेल के ‘नो आउटगोंइंग SMS’ वाले प्लान्स के ग्राहक, पोर्टिंग के लिए जरूरी SMS नहीं भेज सकते।

    विज्ञापन

    वोडा-आइडिया की बात करें तो उसके 179 रुपये वाले प्लान में SMS की सुविधा है तो अगर ग्राहक नंबर पोर्ट करवाना चाहता है तो उसे कम से कम 179 रू वाला प्लान खरीदना पड़ेगा। ग्राहकों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था टेलीकॉम-वॉचडॉग ने इसे कंपनियों की चालबाजी और ग्राहकों के साथ अन्याय करार दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्राई को लिखे पत्र में टेलीकॉम-वॉचडॉग के सेक्रेटरी विक्रम मित्तल ने वोडा-आइडिया की शिकायत करते हुए लिखा कि वोडाफोन आइडिया ने SMS सर्विस को बड़ी चालाकी से 179 रुपये वाले प्लान में शिफ्ट कर दिया है। अब अगर कम कीमत वाले टैरिफ प्लान इस्तेमाल करने वाला कोई ग्राहक नंबर पोर्ट करवाना चाहता है तो उसे अतिरिक्त 179 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

    मित्तल ने आगे कहा कि ट्राई ने ग्राहकों के हित में कोई एक्शन नहीं लिया है। SMS सर्विस सबसे कम कीमत के प्लान में भी होनी ही चाहिए। हम ट्राई से प्रार्थना करते हैं कि वह कंपनी के इन गलत कदमों पर तुरंत रोक लगाए।

    बता दें हाल ही में वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के प्लान करीब 25 फीसदी तक महंगे हुए हैं। कंपनियों के इस फैसले के बाद एयरटेल के प्री-पेड प्लान में 501 रुपये तक का, जबकि वोडाफोन आइडिया के प्लान में 500 रुपये तक का इजाफा हुआ है, हालांकि जियो ने अभी तक नए टैरिफ का एलान नहीं किया है। इन दो कंपनियों के प्लान महंगे होने से जियो को फायदा हो रहा है, क्योंकि इन दोनों कंपनियों के ग्राहक अब जियो के साथ जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें