एयरटेल का बड़ा धमाल, लैपटॉप पर भी देख सकेंगे Airtel live TV, यह है तरीका

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 06 May 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Airtel TV Web version launched With Live TV Support, here how to access
airtel live tv web version

    Airtel ने अपनी एयरटेल लाइव टीवी सेवा को आगे बढ़ाते हुए अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। एयरटेल ने एयरटेल टीवी का वेब वर्जन भी लॉन्च कर दिया है। अब आप आराम से मोबाइल और अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर एयरटेल टीवी का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि कंपनी इसकी टेस्टिंग काफी पहले से कर रही थी। इससे पहले एयरटेल टीवी एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल पर ही उपलब्ध था।

    लैपटॉप में ऐसे उठाएं एयरटेल लाइव टीवी का आनंद

    airtel live tv web version
    airtel live tv web version

    यदि आप अपने फोन के अलावा लैपटॉप या कंप्यूटर पर एयरटेल का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहलेhttps://www.airtelxstream.in/पर जाना होगा। इसके बाद आप अपने एयरटेल के मोबाइल नंबर से ओटीपी के जरिए वेरिफाई करके टीवी को देख सकते हैं। वेब वर्जन पर भी एयरटेल के ग्राहक उन सभी कंटेंट को देख सकेंगे जो वे मोबाइल ऐप पर देखते हैं, हालांकि एयरटेल टीवी के वेब वर्जन पर अभी Zee5 के कंटेंट दिखाई नहीं दे रहे हैं।, जबकि HOOQ के कंटेंट साइट पर दिख रहे हैं।

    विज्ञापन

    दूसरी कंपनी के ग्राहक भी देख सकेंगे एयरटेल लाइव टीवी

    Airtel vs Reliance Jio vs Vodafone
    Airtel vs Reliance Jio vs Vodafone

    यदि आप एयरटेल के ग्राहक नहीं है और एयरटेल लाइव टीवी को देखना चाहते हैं तो आप भी आप आराम से एयरटेल टीवी वेब वर्जन पर देख सकते हैं, हालांकि प्रीमियम कंटेंट आप नहीं देख सकेंगे। प्रीमियम कंटेंट के एक्सेस की सुविधा एयरटेल के ग्राहकों को ही है। एयरटेल के ग्राहक OTP के जरिए प्रीमियम कंटेंट देख सकते हैं। बता दें कि एयरटेल लाइव टीवी पर फिलहाल 373 चैनल्स और 10,000 फिल्में मौजूद हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें