एयरटेल: इंटरनेशनल रोमिंग की टेंशन खत्म! 500 ग्राहकों को मिलेगा ₹500 का वाउचर, जानें क्या है ऑफर
- विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे एयरटेल ग्राहकों के लिए कंपनी ने खास ऑफर्स पेश किए हैं।
- एयरटेल ट्रैवल वीक में इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% छूट के साथ वीजा आवेदन पर 4,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।
- इतना ही नहीं, दो ग्राहकों को पूरी तरह स्पॉन्सर्ड विदेश यात्रा जीतने का मौका भी मिलेगा।

विस्तार
विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एयरटेल ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने एयरटेल 'ट्रैवल वीक' की शुरुआत की है। इसके तहत इंटरनेशनल रोमिंग, वीजा आवेदन, विदेशी मुद्रा और ट्रैवल प्लानिंग जैसी सुविधाओं पर खास ऑफर दिए जा रहे हैं। यह कैंपेन 19 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक चलेगा। ग्राहक इन सभी ऑफर्स का लाभ एयरटेल ऐप के जरिए उठा सकते हैं।
इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% की छूट
एयरटेल ट्रैवल वीक का सबसे बड़ा आकर्षण इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर मिलने वाली 10% छूट है। यह ऑफर 1,000 प्रीपेड और 1,000 पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। प्रीपेड ग्राहक कूपन के जरिए छूट पा सकेंगे, जबकि पोस्टपेड ग्राहकों को डिस्काउंट पहली बिलिंग साइकल में एडजस्ट किया जाएगा।
विदेश यात्रा जीतने का भी मौका
एयरटेल ग्राहकों के लिए आउट ऑफ ऑफिस (OOO) कॉन्टेस्ट भी शुरू किया गया है। इसमें हिस्सा लेने के लिए अपना सबसे क्रिएटिव आउट ऑफ ऑफिस ईमेल सबमिट करना होगा। दो विजेताओं को सभी खर्चों सहित विदेश यात्रा जीतने का मौका मिलेगा।
वीजा और फॉरेक्स पर भी खास ऑफर
वीजा आवेदन के लिए एयरटेल ने एटलीस (Atlys) के साथ साझेदारी की है। इसके तहत चुनिंदा एशियाई देशों के वीजा आवेदन पर 100% तक की छूट मिलेगी। यह डिस्काउंट अधिकतम 4,000 रुपये तक होगा और 31 दिसंबर 2026 तक वैध है।
वहीं, नियो (Niyo) के साथ साझेदारी के तहत ग्राहक बिना किसी मार्कअप और मुफ्त डिलीवरी के साथ मल्टीकरेंसी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, नियो फॉरेक्स कैश की विशेष दरों पर घर तक डिलीवरी भी मिलेगी।
ट्रैवल प्लानिंग और शॉपिंग के फायदे
एयरटेल ने ब्रूज़्ड पासपोर्ट्स के साथ मिलकर पांच ग्राहकों को ट्रैवल एक्सपर्ट्स के साथ पर्सनलाइज्ड ऑनलाइन कंसल्टेशन का मौका दिया है। इसके अलावा, 250 ग्राहकों को कोंडे नास्ट ट्रैवलर की सालाना मेंबरशिप और खास मर्चेंडाइज मिलेगा। सभी एयरटेल ग्राहकों को 10 चुनिंदा सिटी गाइड्स का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा। वहीं, 500 भाग्यशाली ग्राहकों को 500 रुपये के अमेजन वाउचर दिए जाएंगे।
कैसे उठाएं ऑफर का फायदा?
एयरटेल ट्रैवल वीक में हिस्सा लेने के लिए ग्राहकों को एयरटेल ऐप खोलकर 'ट्रैवल वीक' सर्च करना होगा। इसके बाद दिए गए लिंक पर जाकर ऑफर के लिए रजिस्टर करना होगा और एक आसान सवाल का जवाब देना होगा। ऑफर्स और कॉन्टेस्ट की पात्रता से जुड़ी अलग-अलग शर्तें लागू हैं। इसलिए रजिस्ट्रेशन और कूपन रिडीम करने से पहले उनकी वैधता और नियम जरूर जांच लें।
- बीएसएनएल ने पेश किए तीन नए वॉइस ओनली प्लान: मात्र 172 रुपये में एक्टिव रहेगा सिम, देखें क्या है खास
- एआई की रेस हुई तेज: छह हफ्तों में गूगल, ओपनएआई, एंथ्रोपिक और मेटा ने उतारे 12 बड़े मॉडल्स, देखें पूरी लिस्ट
- GTA 6 का क्रेज: संसद से दूर गेमिंग के मूड में दिखे राघव चड्ढा, आधी रात किया काउंटडाउन का इंतजार, देखें वीडियो