Airtel vs Jio: नया रिचार्ज कराने से पहले जान लें, एयरटेल और जियो के ₹200 प्लान में कौन है बेहतर?

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Fri, 03 Jul 2026 06:50 PM IST
सार

Airtel ₹200PrepaidRechare Plan:

भारती एयरटेल ने 200 रुपये का नया प्रीपेड एड-ऑन प्लान लॉन्च किया है। इसमें 28 दिनों के लिए 30GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G और जियोहॉस्टार के साथ एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम का मुफ्त एक्सेस मिलता है। यह प्लान सीधे जियो के ₹200 ओटीटी पास को टक्कर देता है। जानिए दोनों में कौन-सा प्लान आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है।

Airtel Launches New ₹200 Data Pack with 30GB Data, Unlimited 5G and Free OTT Benefits
Jio को टक्कर देने आया Airtel का नया ₹200 प्लान - फोटो : एआई

    विस्तार

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और शानदार प्रीपेड डेटा पैक लॉन्च किया है। अगर आपको इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करना होता है और आप वेब सीरीज या फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो मात्र 200 रुपये का यह नया प्लान आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। इस नए प्लान ने रिलायंस जियो के 200 रुपये वाले पैक की टेंशन बढ़ा दी है। आइए समझते हैं कि एयरटेल के इस नए प्लान में आपको क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं।

    एयरटेल के 200 रुपये वाले प्लान की खास बातें

    यह एक एड-ऑन प्लान है। इसका मतलब है कि इस पैक का फायदा उठाने के लिए आपके नंबर पर पहले से एक बेस प्लान एक्टिव होना चाहिए।

    • डेटा:इस पैक में आपको कुल 30GB हाई-स्पीड 4G डेटा मिलता है।
    • अनलिमिटेड 5G:30GB डेटा के अलावा, अगर आप 5G नेटवर्क वाले इलाके में हैं, तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा भी ले सकते हैं।
    • वैलिडिटी:इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
    • अतिरिक्त चार्ज: ध्यान रहे, 30GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज कटेगा। इसे एयरटेल की वेबसाइट या एप से रिचार्ज किया जा सकता है।

    फ्री मिल रहे हैं ढेरों ओटीटी सब्सक्रिप्शन

    इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत डेटा नहीं, बल्कि इसके साथ मिलने वाला फुल एंटरटेनमेंट है:

    • जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन:आपको 149 रुपये की कीमत वाला जियोहॉटस्टार मोबाइल का एक्सेस बिल्कुल फ्री मिलेगा। इससे आप 28 दिनों तक अपने मोबाइल पर लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में और हॉटस्टार स्पेशल सीरीज देख सकते हैं।
    • एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम:इसमें आपको 18 से ज्यादा लोकप्रिय ओटीटी एप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। इनमें सोनी लिव, लॉयनगेट प्ले, अहा प्रीमियम, चौपाल और सन एनएक्सटी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

    जियो के 200 रुपये वाले प्लान से है सीधी टक्कर

    एयरटेल ने यह प्लान सीधे तौर पर जियो के 200 रुपये वाले डेटा पैक को टक्कर देने के लिए उतारा है। आइए देखते हैं जियो अपने प्लान में क्या देता है:

    • जियो का OTT पास:जियो के 200 रुपये के प्लान को ओटीटी पास कहा जाता है।
    • डेटा और वैलिडिटी:एयरटेल की तरह इसमें भी 28 दिनों के लिए 30GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।
    • ओटीटी और टीवी चैनल्स:जियो इसमें 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस देता है। इनमें जियोहॉटस्टार, सोनीलिव, अमेजन प्राइम वीडियो, यूट्यूब प्रीमियम और जी5 जैसे प्रीमियम एप्स शामिल हैं।

    दोनों ही कंपनियों के 200 रुपये वाले प्लान बेहतरीन हैं। अगर आपको यूट्यूब प्रीमियम या प्राइम वीडियो चाहिए, तो जियो का पलड़ा भारी लगता है। लेकिन अगर आप एयरटेल यूजर हैं और आपको ढेर सारे क्षेत्रीय और प्रीमियम एप्स का एक्सेस चाहिए, तो एयरटेल का यह नया एड-ऑन प्लान एक शानदार डील है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें