वोडाफोन के बाद Airtel ने भी ग्राहकों को दिया तोहफा, इन ग्राहकों को रोज मुफ्त में मिल रहा डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Nov 2021 01:12 PM IST
सार

इनमें से 265 रुपये वाले प्लान में रोज 1 जीबी डाटा, 299 रुपये और 719 रुपये वाले के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा और 839 रुपये वाले प्लान के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलता है।

विज्ञापन
Airtel Giving 500MB Free Data Per Day With these four prepaid plan
एयरटेल - फोटो : pixabay

    विस्तार

    हाल ही में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्री-पेड टैरिफ प्लान महंगे किए हैं। वोडाफोन आइडिया के प्री-पेड प्लान जहां 500 रुपये, वहीं Airtel के प्लान 501 रुपये तक महंगे हुए हैं। अब Airtel ने अपने कुछ ग्राहकों को मुफ्त डाटा देने का एलान किया है। Airtel के चार प्री-पेड के साथ रोज 500MB अतिरक्त डाटा मिल रहा है जो कि पूरी तरह से फ्री है।

    Airtel के इन चार प्लान के साथ रोज मिलेगा 500MB डाटा

    Airtel के जिन प्री-पेड प्लान के साथ 500एमबी डाटा मिल रहा है वे प्लान 265 रुपये, 299 रुपये, 719 रुपये और 839 रुपये वाले हैं। इनमें से 265 रुपये वाले प्लान में रोज 1 जीबी डाटा, 299 रुपये और 719 रुपये वाले के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा और 839 रुपये वाले प्लान के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलता है।

    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद 265 रुपये वाले प्लान के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा मिल रहा है। वहीं 299 रुपये और 719 रुपये वाले के साथ हर रोज 2 जीबी डाटा और 839 रुपये प्लान के साथ अब रोज 2.5 जीबी डाटा मिल रहा है। 265 रुपये और 299 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जबकि 719 रुपये और 839 रुपये वाले प्लान के साथ 84 दिनों की वैधता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे करें मुफ्त डाटा को एक्टिवेट

    500MB मिलने वाला डाटा ऑफर अपने आपको नहीं मिलेगा। आपको एयरटेल थैंक्स एप में जाकर इसे एक्टिव करना होगा। अतिरिक्त डाटा की वैधता आपके मौजूदा प्लान के हिसाब से होगी। बता दें कि हाल ही में वोडाफोन आइडिया ने भी अपने ग्राहकों को मुफ्त में 2 जीबी डाटा देने का एलान किया है, हालांकि यह ऑफर भी कुछ ही प्लान के लिए है। पूरी रिपोर्ट आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें