Airtel 5G Plus की सेवाएं अब जम्मू और श्रीनगर में भी, पहाड़ों में भी मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Dec 2022 09:23 AM IST
सार

जम्मू और श्रीनगर में Airtel 5G Plus की सेवा शुरू होने के बाद 5जी सपोर्ट वाली डिवाइस या फोन में 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सकेगा। एयरटेल ने कहा है कि ग्राहकों को Airtel 5G Plus के लिए अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
Airtel 5G Plus Network Now Rolls Out in Jammu and Srinagar details here
Airtel 5G Plus - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपनी 5जी सेवा Airtel 5G Plus को जम्मू और श्रीनगर के लिए भी जारी कर दिया है। इसकी घोषणा एयरटेल ने बुधवार को ही है, हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि सभी यूजर्स को Airtel 5G Plus की सेवाएं तत्काल प्रभाव से नहीं मिलेगी, बल्कि धीरे-धीरे इसे रोलआउट किया जाएगा।

    जम्मू और श्रीनगर में Airtel 5G Plus की सेवा शुरू होने के बाद 5जी सपोर्ट वाली डिवाइस या फोन में 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सकेगा। एयरटेल ने कहा है कि ग्राहकों को Airtel 5G Plus के लिए अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा।

    विज्ञापन

    उपरोक्त पहाड़ी इलाकों में 5जी की लॉन्चिंग पर भारती एयरटेल जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आदर्श वर्मा ने कहा, "जम्मू और श्रीनगर में Airtel 5G Plus लॉन्च का एलान करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। एयरटेल ग्राहक अब अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का आनंद ले पाएंगे और मौजूदा यानी 4जी नेटवर्क की स्पीड से 20-30 गुना ज्यादा तेज स्पीड में इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Airtel 5G Plus नेटवर्क का सपोर्ट अब सभी एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए जारी कर दिया गया है। इसी महीने Airtel 5G Plus की शुरुआत विशाखापत्तनम, अहमदाबाद, गांधीनगर, इंफाल, शिमला, लखनऊ और पुणे जैसे शहरों में शुरू हुई है। देश में 5जी की लॉन्चिंग 1 अगस्त को हुई थी।

    बता दें कि बुधवार को ही रिलायंस जियो ने मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार और डेराबस्सी सहित त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़ ट्राईसिटी में 5जी सेवा शुरू की है। कंपनी के दावे के मुताबिक इन शहरों में 5जी सेवा शुरू करने वाली वह पहली और एकमात्र ऑपरेटर बन गई है।

    इस महीने की शुरुआत में ही Apple ने जियो और एयरटेल के यूजर्स के लिए 5G सपोर्ट का अपडेट जारी किया है जिसके बाद तमाम iPhones में Jio और Airtel के ग्राहक 5जी इस्तेमाल कर रहे हैं। एपल ने 5जी सपोर्ट का अपडेट iPhone 12, iPhone 13 और iPhone 14 सीरीज के लिए जारी किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें