Air India Plane Crash: एयर इंडिया ने प्लेन क्रैश होने के बाद X प्रोफाइल पिक्चर को किया ब्लैक

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 12 Jun 2025 04:57 PM IST
सार

Air India Plane Crash:

एयर इंडिया फ्लाइट AI 171 के क्रैश होने के बाद अपने एक्स (X) हैंडल के प्रोफाइल पिक्चर को ब्लैक कर लिया है। यह फ्लाइट अमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रही थी।

विज्ञापन
air india turned profile picture on X black amid incident of plane crash in ahmedabad
एयर इंडिया फ्लाइट AI 171 हुआ क्रैश - फोटो : Air India

    विस्तार

    गुजरात के शहर अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के क्रैश होने के बाद एयर इंडिया (Air India) ने दुख व्यक्त करते हुए अपने X हैंडल की प्रोफाइल तस्वीर को ब्लैक कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही थी। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के 5 मिनट बाद ही फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 43 मिनट पर एक रिहायशी इलाके में गिरकर क्रैश हो गई।

    जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में 230 पैसेंजर और 12 क्रू मेंबर के साथ कुल 242 लोग सवार थे। दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया फ्लाइट AI 171 ने लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट को कैप्टन सुमित सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे।

    विज्ञापन

    एयर इंडिया ने इस दुखद घटना की जानकारी एक्स (X) पर साझा करते हुए कहा कि कंपनी इस हादसे के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है और अपनी वेबसाइट और आधिकारिक एक्स हैंडल पर अपडेट शेयर करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की कुछ टीमों को क्रैश साइट पर भेज दिया गया है। इस भयावह दुर्घटना के कई वीडियो फुटेज और तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। एक वीडियो में एयरप्लेन के क्रैश होने का फुटेज सामने आया है, जिसमें प्लेन के क्रैश होते ही आग का एक बड़ा गुब्बारा उठता दिखता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें