Activision Blizzard: कार्यस्थल पर महिला कर्मियों के साथ भेदभाव, एक्टिविजन देगा 5 करोड़ डॉलर

यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीयशोधन शर्मा
Sun, 17 Dec 2023 06:51 AM IST
सार

कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार विभाग (सीआरडी) ने निर्माता पर 2 वर्ष की जांच के बाद आरोपों पर केस दायर किया था कि यह कंपनी न सिर्फ नियमित रूप से कम भुगतान करती है बल्कि महिला कर्मियों को बढ़ावा देने में भी विफल रही है।

विज्ञापन
Activision Blizzard Discrimination against female employees in workplace, Activision will give $50 million
Activision Blizzard - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    कैलिफोर्निया के एक नियामक द्वारा 2021 में दायर मुकदमा निपटाने के लिए वीडियो गेम निर्माता कंपनी ‘एक्टिविजन ब्लिजार्ड’ अब 5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी। वीडियोगेम निर्माता पर महिला कर्मियों के साथ भेदभाव करने का आरोप है, जिसमें उन्हें पदोन्नति के अवसरों से वंचित करना व पुरुषों के बजाय कम वेतन देना भी शामिल है।

    कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार विभाग (सीआरडी) ने निर्माता पर 2 वर्ष की जांच के बाद आरोपों पर केस दायर किया था कि यह कंपनी न सिर्फ नियमित रूप से कम भुगतान करती है बल्कि महिला कर्मियों को बढ़ावा देने में भी विफल रही है। इसमें यौन उत्पीड़न भी शामिल है। निपटान समझौते के अनुसार, सीआरडी प्रणालीगत यौन उत्पीड़न के आरोपों को वापस लेगा।

    विज्ञापन

    आरोपों की पुष्टि नहीं

    वीडियोगेम निर्माता ‘एक्टिविजन ब्लिजार्ड’ ने सीआरडी के साथ समझौता संबंधी बयान में स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है कि किसी भी अदालत या स्वतंत्र जांच में उस पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उसने कहा कंपनी में प्रणालीगत या व्यापक यौन उत्पीड़न भी साबित नहीं हुआ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें