सरकार ने 78 YouTube न्यूज चैनल को किया बैन, आईटी एक्ट उल्लंघन का लगाया आरोप

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 19 Jul 2022 08:17 PM IST
सार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा पहले भी इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। इस साल की शुरुआत में भी 16 यूट्यूब न्यूज चैनल को बंद किया गया था।

विज्ञापन
78 YouTube news channels blocked in India 560 URLs since 2021 IB minister
youtube - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारत सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 यूट्यूब न्यूज चैनल और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस यूट्यूब न्यूज चैनल और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

    यह कार्रवाई आईटी एक्ट 2000 की धारा 69-अ के उल्लंघन के आरोप में की गई है। सिंह के अनुसार सरकार पिछले दो साल में 560 यूट्यूब यूआरएल को ब्लॉक कर चुकी है। ब्लॉक किए गए यूट्यूब न्यूज चैनलों पर व्यूअर्स संख्या 68 करोड़ से भी अधिक थी।

    विज्ञापन

    सूचना प्रसारण मंत्री ने मंगलवार को लोकसभा में एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी है। दरअसल, तमिलनाडु के विरुधुनगर के कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर बी ने सरकार द्वारा बंद किए गए यूट्यूब न्यूज चैनलों की संख्या का विवरण मांगा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा पहले भी इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। इस साल की शुरुआत में भी 16 यूट्यूब न्यूज चैनल को बंद किया गया था। इनमें 10 भारतीय चैनल और पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले 6 यूट्यूब न्यूज चैनलों को भारत की नेशनल सिक्योरिटी और सार्वजनिक व्यवस्था में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप के चलते ब्लॉक किया गया था। आईटी एक्ट 2021 के तहत यह कार्रवाई की गई थी।

    5 अप्रैल को भी हुई थी कार्रवाई

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस साल 5 अप्रैल को भी आईटी एक्ट 2021 के तहत इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में 22 यूट्यूब न्यूज चैनल, तीन ट्विटर अकाउंट और एक फेसबुक अकाउंट के साथ एक न्यूज वेबसाइट को भी बंद किया गया था। इन चैनलों पर व्यूअर्स संख्या 250 करोड़ से भी अधिक थी। इस चैनलों का भारतीय सेना और भारत के विदेशी संबंधों जैसे विषयों पर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें