6G नेटवर्क: सरकार ने शुरू की ट्रायल की तैयारी, 5G से 50 गुना तेज होगी इंटरनेट स्पीड, जानिए इसके बारे में
वैश्विक टेलीकॉम बाजारों में 6जी नेटवर्क के मामले में बड़ी कंपनियों के साथ मुकाबले में भारत की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने इस नेटवर्क के ट्रायल की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

विस्तार
डिजिटलाइजेशन को लेकर आक्रामक रुख अपनाने वाली केंद्र सरकार ने मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा को और बेहतर करने के लिए 6जी नेटवर्क के ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है। दूरसंचार विभाग ने इसकी जिम्मेदारी सरकारी टेलीकॉम रिसर्च कंपनी सी-डॉट को दी है। जानकारी के अनुसार विभाग ने सी-डॉट से 6जी नेटवर्क से संबंधित सभी तकनीकी संभावनाओं पर विचार करने के लिए कहा गया है।
सैमसंग, एलजी और हुवावे जैसी दुनियाभर की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां पहले ही 6जी तकनीक पर काम शुरू कर रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार 6जी तकनीक में इंटरनेट की स्पीड 5जी के मुकाबले 50 गुना तक तेज हो सकती है। एक अनुमान के अनुसार दुनिया में 6जी तकनीक के बाजार में 2028-30 तक आने की संभावना है। भारत में फिलहाल 5जी नेटवर्क पर ट्रायल चल रहा है और इसकी लॉन्चिंग अभी बाकी है।
5जी अभी मौजूद नहीं तो 6जी के ट्रायल क्यों
भारत में मोबाइल उपभोक्ताओं के बीच अभी 4जी तकनीकी आम चलन में है। 5जी के ट्रायल चल रहे हैं और अभी इसे बाजार में आने में कुछ समय लगना है। ऐसे में सवाल यह है कि जब 5जी आ नहीं पाया है तो 6जी के ट्रायल शुरू करने का क्या मतलब है। दरअसल, सरकार ने यह फैसला इसलिए किया है ताकि 6जी के मामले में भारत, अन्य देशों की कंपनियों से पिछड़ न जाए। इसीलिए इस काम में देरी नहीं की जा सकती है।
- काम की बात: बिना व्हाट्सएप खोले और टाइप किए मैसेज भेजना जानते हैं आप? ये है आसान तरीका
- काम की बात: कहीं आपका स्मार्टफोन नकली या चोरी का तो नहीं? ऐसे चुटकियों में पता लगाएं
- काम की बात: क्या आप जानते हैं ट्रू कॉलर को आपका नाम कैसे पता चलता है? अगर नहीं तो जान लीजिए आज
- बढ़ा स्क्रीन टाइम: वीडियो देखने में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, लॉकडाउन के बाद से लोग रोज चार घंटे बिता रहे मोबाइल के साथ