5G के नाम पर हो सकता है धोखा: बिहार पुलिस ने किया अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 10 Oct 2022 05:03 PM IST
सार

5जी की लॉन्चिंग के बाद से ही 5G सिम अपग्रेड करने के नाम पर साइबर चोर कई लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। कई लोगों ने इस मामले ने पुलिस में शिकायत की थी।

5G SIM Upgrad In India Fraud bihar Police Warns Users
Bihar Police Warns Users - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश में एक अक्तूबर से 5G सर्विस की शुरुआत हो गई है। साथ ही रिलायंस जियो और एयरटेल में भी अपनी सेवाओं को जारी कर दिया है। ऐसे में साइबर फ्रॉड ने लोगों को शिकार बनाने के लिए एक नया तरीका इजात कर लिया है। हाल ही में 5जी सर्विसेज के नाम पर साइबर धोखाधड़ी के काफी मामले देखने को मिल रहे हैं। अब बिहार पुलिस ने इस तरह की साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए अलर्ट और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बिहार पुलिस ने कहा कि इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

    बता दें कि इससे पहले तेलंगाना पुलिस ने भी इस संबंध में लोगों को अलर्ट जारी किया था। 5जी की लॉन्चिंग के बाद से ही 5G सिम अपग्रेड करने के नाम पर साइबर चोर कई लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। कई लोगों ने इस मामले ने पुलिस में शिकायत की थी। लोगों का दावा था कि 5जी सिम अपग्रेड के नाम पर आए मैसेज के लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके बैंक अकाउंट से पैसे निकले थे।

    लोगों को लग रहा था कि उनकी टेलीकॉम कंपनी ने ही सिम अपग्रेड करने के लिए लिंक भेजा है, जबकि साइबर चोर 5G को लेकर लोगों के उत्साह का फायदा उठा रहे हैं। साइबर चोर मैसेज के साथ आए लिंक के जरिए लोगों के फोन को हैक कर रहे हैं और डाटा चोरी कर रहे हैं। ये चोर लोगों के फोन में रिमोट एप भी इंस्टॉल करवा रहे हैं और फिर फोन को दूर बैठे कंट्रोल कर रहे हैं।

    पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी

    बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने यूजर्स को सावधान रहने की सलाह दी है। अलर्ट में कहा गया है कि लोग उत्साह में आकार धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होता है तो आप हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें