पिछले पांच महीनों में 25 सरकारी वेबसाइट्स हुईं हैकर्स का शिकार

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 12 Jul 2019 10:06 AM IST
25 central ministries, state governments websites hacked between Jan-May 2019: Ravi Shankar Prasad
hacker - फोटो : Lifewire

    सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को संसद में बताया कि पिछले 5 महीने में 25 केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकार की वेबसाइट्स को हैकर्स ने निशाना बनाया है। प्रसाद ने इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) की ओर दी गई जानकारी के आधार पर संसद को बताया कि 2016, 2017, 2018 और 2019 (मई तक) में केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और राज्य सरकारों की क्रमश: 199, 172, 110 और 25 वेबसाइट्स हैक हुईं। उन्होंने आगे चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सूचना और तकनीक से जुड़ी सेवाओं के विस्तार के बाद से साइबर अटैक एक वैश्विक समस्या बन गई है।

    प्रसाद ने कहा, 'साइबर स्पेस एक वर्चुअल और बॉर्डरलेस दुनिया है। ऐसे में दुनिया के किसी भी कोने में बैठा हैकर किसी भी साइट पर कभी ही अटैक कर सकता है। सरकार साइबर अटैक को रोकने के लिए कई कड़े कदम उठा रही है।'

    उन्होंने कहा कि सरकार ने नेशनल क्रिटिकल इन्फार्मेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर (NCIIPC) की स्थापना की है, जो आईटी एक्ट 2000 के प्रावधानों के तहत काम करता है। वहीं इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम भी समय-समय पर साइबर अटैक के संभावित खतरों को लेकर अलर्ट जारी करती रहती है।

    वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पोर्टल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2019 से लेकर मई 2019 तक प्वाइंट ऑफ सेल (POS) के जरिए 115.523 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें