जानिये Oneplus 7 Pro की Leaked स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी

अब जल्द ही Oneplus 7 भारत में लांच होने वला है, लेकिन इस बार Oneplus 7 तीन वेरिएंट में आयेगा। पिछले कुछ दिनों से इस फोन के लीक्स सामने आ रहे हैं। हर साल नए स्मार्टफोन के साथ कंपनी अपने फोन की भी कीमत भी बढ़ा देती है। इसका उदाहरण है पिछले साल आये OnePlus 6T McLaren Edition की कीमत 50,000 रुपये रखी। ऐसे में इसी रेंज में Oneplus 7 Pro इसका सक्सेसर बन सकता है। आइये जानते हैं इस फोन की लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स के बारे में
Oneplus 7 सीरीज में नया OnePlus 7 Pro प्रीमियम मॉडल हो सकता है। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 55000 रुपये से 60000 रुपये आस-पास हो सकती है। और यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 और Apple iPhone XR को चुनौती देगा।
Vivo की तरह ही अब Oneplus 7 Pro में पॉप-आप सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक हुई फोटो के मुताबिक इसमें 48MP+ 16MP + 8MP कैमरा सेटअप मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक Sony IMX586 इमेज सेंसर का इस्तेमाल कैमरा सेटअप में किया जा सकता है ।
लीक हुई जानकारी के मुताबिक Oneplus 7 Pro फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आ सकता है लेकिन इसमें Notch नहीं होगा । फोन में डिस्प्ले सुपर अमोलेड डिस्प्ले होगा जोकि कर्व्ड एज में हो सकता है। ऐसे में इसका लुक्स प्रीमियम लगेगा ।
Oneplus 7 Pro में भी फास्ट चार्जिंग की सुविधा होगी जोकि कंपनी का फ्लैगशिप फीचर है। आपको बता दें कि Oneplus की सफलता में इस फीचर की अहम भूमिका है ।
परफॉरमेंस के लिए Oneplus 7 Pro में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही USB Type-C पोर्ट भी मौजूद होगा। इसमें लाउडस्पीकर और दो माइक्रोफोन भी दिए जाएंगे। OnePlus 7 Pro 5G को सपोर्ट कर सकता है या नहीं इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली।