13 साल का ऑस्ट्रेलियाई एप मेकर सबसे युवा उद्यमी

13 साल के ऑस्ट्रेलियाई युवा नव उद्यमी हमिश फेलसन, जीईएस में पहुंचे सबसे युवा उद्यमी हैं। उन्होंने सम्मेलन में अपने गेमिंग और अवेयनेस एप को दिखाया। हमिश अभी सातवीं कक्षा में बढ़ते हैं। वह अब तक पांच मोबाइल एप्लिकेशन बना चुके हैं। इनमें से एक एप कछुओं की रक्षा करता है। इस वक्त हमिश छठवां एप विकसित कर रह हैं, जो यातायात नियमों के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाएगा।
फेलसन ने कहा कि वह भारत में आकर रोमांचित हैं।
फिलसन के मुताबिक तकनीक और एप बनाना उनका पहला प्यार है, लेकिन वह अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देते हैं। स्कूल का होमवर्क पूरा करने के बाद ही मैं एप पर काम करता हूं। उनके पिता ग्रेमे फेलसन ने कहा कि तीसरी कक्षा में ही आठ साल की उम्र में उनका बेटा एप बनाने लगा था। उनके बनाए गए एप एप्पल और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। उनके एप के दुनिया के 54 देशों में ग्राहक हैं। ग्रेमे के मुताबिक जीईएस में उनका बेटा अपने एप के जरिए समुद्री कछुओं और आटिज्म के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहता है।