Whatsapp ने रोलआउट किया कमाल का फीचर, गलती से डिलीट हो गया मैसेज तो ला सकेंगे वापस, ऐसे करेगा काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 20 Dec 2022 02:49 PM IST
सार

व्हाट्सएप के इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस फीचर की मदद से आप डिलीट फॉर मी ऑप्शन पर टैप करने के बाद मैसेज को Undo कर सकेंगे।

WhatsApp Rolls Out Feature to Briefly Undo button for Delete for Me message
व्हाट्सएप का नया फीचर - फोटो : Whatsapp

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) यूजर्स को नई सुविधाएं और नए फीचर्स देने के लिए लगातार कई तरह के बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप ने एक और नए फीचर को जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से गलती से डिलीट हो गए मैसेज को भी वापस लाया जा सकता है। दरअसल, इस फीचर को Delete for Me ऑप्शन के अपडेशन के दौर पर लाया गया है। यानी अब यूजर्स गलती से डिलीट फॉर मी ऑप्शन पर टैप करने के बाद भी डिलीट हुए मैसेज को वापस ला सकेंगे।

    व्हाट्सएप के इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कई बार हम जल्दी-जल्दी में ग्रुप से मैसेज डिलीट करने के चक्कर में डिलीट फॉर एवरीवन की जगह डिलीट फॉर मी ऑप्शन पर टैप कर देते हैं। इसके बाद आपकी चैट से तो यह मैसेज हट जाता है लेकिन ग्रुप के अन्य सदस्य मैसेज को देख सकते हैं। कई बार यह शर्मिंदगी का कारण भी बनता है। व्हाट्सएप के नए फीचर की मदद से आप डिलीट फॉर मी ऑप्शन पर टैप करने के बाद भी मैसेज को Undo कर सकेंगे।

    व्हाट्सएप ने इस फीचर्स को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने ट्विटर पर नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, डिलीट फॉर मी ऑप्शन में अनडू करने की सुविधा केवल 5 सेकेंड के लिए ही मिलती है। यानी यूजर्स यदि गलती से डिलीट फॉर एवरीवन की जगह डिलीट फॉर मी ऑप्शन पर टैप कर देते हैं तो वह पहले 5 सेकेंड में ही मैसेज को रिवर्स (अनडू) कर सकेंगे।

    पांच साल पहले आया था Delete for Everyone फीचर

    बता दें कि व्हाट्सएप ने साल 2017 में डिलीट फॉर एवरीवन फीचर्स को जारी किया था। यूजर्स द्वारा गलती से भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए इस सुविधा को लाया गया था। इस फीचर्स को शुरुआत में पहले 7 मिनट के लिए ही उपयोग में लिया जा सकता था। बाद में इस समय को बढ़ाकर 60 घंटे किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें