Twitter Blue Tick: विवेक अग्निहोत्री ने कहा- दिल्ली में वोट के बदले ब्लू टिक भी दिया जा सकता है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Nov 2022 11:40 AM IST
सार

एलन मस्क ने कहा है कि ब्लू टिक यूजर को हर महीने 8 डॉलर यानी करीब 660 रुपये देने होंगे और उन्हें ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, हालांकि सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को लंबे वीडियो शेयर करने जैसी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Twitter Blue Tick be charged at 8 doller memes on social media
Blue tick memes - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। काफी दिनों से खबर थी कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स से हर महीने शुल्क लिए जाएंगे जिसे अब नए मालिक एलन मस्क ने भी कंफर्म कर दिया है। एलन मस्क ने कहा है कि ब्लू टिक यूजर को हर महीने 8 डॉलर यानी करीब 660 रुपये देने होंगे और उन्हें ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, हालांकि सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को लंबे वीडियो शेयर करने, ट्वीट को एडिट करने जैसे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स भी मिलेंगे। एलन मस्क के इस एलान के बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

    फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बना ब्लू टिक के पेड होने पर कटाक्षभरा ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है किअगर कोई दिल्ली में अगला चुनाव जीतना चाहता है, तो उसे दिल्ली वालों को मुफ्त में #ब्लू टिक देने का वादा करना चाहिए। वह 100% अंतर से जीत सकते हैं।

    विज्ञापन

    कई यूजर्स ने एलन मस्क को यह भी सुझाव दिया है कि इसमें भी आरक्षण होना चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें