परेशानी: Instagram पड़ा ठप, आईओएस और एंड्रॉयड दोनों एप में हो रही दिक्कत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Sep 2021 12:34 PM IST
Instagram down in India and more others country user reported
instagram down - फोटो : social media

    फेसबुक के स्वामित्व वाला फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम भारत समेत कई देशों में ठप पड़ गया है जिससे यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है। Instagram को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। डाउन डिटेक्टर ने भी इंस्टाग्राम के डाउन होने की पुष्टि की है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

    डाउनडिटेक्टर पर 46 फीसदी यूजर्स ने मोबाइल एप में दिक्कत को लेकर, 31 फीसदी ने वेबसाइट और 24 फीसदी यूजर्स ने सर्वर कनेक्शन को लेकर शिकायत की है। खबर लिखे जाने तक डाउनडिटेक्टर पर 2,500 यूजर्स ने शिकायतें की हैं।

    और पढ़ें...