जियो ने लॉन्च किया टेलीकॉम इतिहास का सबसे बड़ा ऑफर, 31 मार्च तक मिलेंगे फायदे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 17 Feb 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
Jio football offers: Cashback of Rs 2200 on all smartphones like samsung, xiaomi and motorola
Jio

    जियो ने इस बार ऐसा ऑफर पेश किया है जो किसी भी दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को सोचने पर मजबूर कर देगा। जियो ने भारत में बिकने वाले सभी कंपनियों के स्मार्टफोन के साथ 2,200 रुपये कैशबैक की घोषणा की है। यानी अगर आप 15 फरवरी से 31 मार्च 2018 के बीच कोई भी स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो अगर आप 6,999 रुपये का फोन खरीदते हैं तो कैशबैक के बाद उस फोन की कीमत 4,799 रुपये हो जाएगी। तो आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से।

    क्या है जियो का फुटबॉल ऑफर और कैसे मिलेगा 2,200 रुपये कैशबैक

    Jio Football Offer
    Jio Football Offer

    सबसे पहले आपको बता दें कि कंपनी ने इस ऑफर को फुटबॉल ऑफर नाम दिया है जिसके तहत 15 फरवरी से 31 मार्च 2018 के बीच जियो नेटवर्क से जुड़ने वाले सभी नए स्मार्टफोन पर कंपनी 200 रुपए का इंस्टैंट कैशबैक देगी। इसके लिए आपको नए फोन में जियो सिम में पहला रिचार्ज 198 रुपये या 299 का कराना होगा। इसके बाद आपको 50 रुपये का 44 रिचार्ज वाउचर मिलेंगे जो कि आपके माय जियो ऐप में जमा हो जाएंगे। जियो फुटबॉल ऑफर मौजूदा और नए दोनों तरह के जियो ग्राहकों के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने पर काम करेगा।

    विज्ञापन

    किन कंपनियों के स्मार्टफोन पर मिलेगा कैशबैक?

    Xiaomi Redmi Note 5 pro
    Xiaomi Redmi Note 5 pro

    देश में बिकने वाले करीब सभी स्मार्टफोन पर यह ऑफर लागू होगा, लेकिन स्मार्टफोन में 4जी सपोर्ट होना जरूरी है। इस लिस्ट में LYF, Samsung, Xiaomi, Motorola, Micromax, Huawei, Nokia, 10.or (Amazon), Blackberry, Asus, Panasonic, LG, Intex, Alcatel, Comio, Jivi, Celkon, Swipe, Ziox, Zen, iVoomi और Centric के स्मार्टफोन के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें