आपके एंड्रॉयड फोन का डाटा कहां खो गया?

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 26 May 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
ways to trick Android into using less data

    भारतीय बाजारों में मोबाइल इंटरनेट का अनलिमिटेड डाटा बहुत महंगा है। इस कारण ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर लिमि‌टेड डाटा पैक का प्लान ही यूज करना पसंद करते हैं। ऐसे में अपने फोन के डाटा को एक्सेस खर्च से बचाना जरूरी है। अगर डाटा यूज करते हुए थोड़ी सी स्मार्टनेस बरती जाए, तो आपका लिमिटेड डाटा प्लान पूरे महीने के लिए काफी हो सकता है।

    आपके एंड्रॉयड फोन का डाटा कहां खो गया?
    फोटो : GettyImages

    बैकग्राउंड डाटा बंद रखें:

    फोन के ज्यादातर ऐप हमेशा ऑन रहते हैं और वह प्रत्येक कुछ मिनट में खुद को अपडेट करते हैं। इससे लगातार डाटा खर्च होता है, उस समय भी जब आपका स्मार्टफोन उपयोग में नहीं है। यह जरूरी नहीं है कि सभी ऐप को हमेशा एक्टिव रखा जाए। आप काम के ऐप्स के अलावा अन्य ऐप्स को बैकग्राउंड में भी डाटा इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं। इसके लिए, सेटिंग में जाएं, डाटा यूसेज सिलेक्ट करें और जिस ऐप को डाटा इस्तेमाल करने से रोकना है, उसे सिलेक्ट करें। इसके बाद "Restrict app background data" ऑप्‍शन ऑफ रखें।

    आपके एंड्रॉयड फोन का डाटा कहां खो गया?
    फोटो : GettyImages

    हैवी वेबसाइट्स से बचें:

    वेब ब्राउजर पर किसी वेबसाइट को ओपन करने के बाद ज्यादातर डाटा तो उनमें आने वाले विज्ञापनों को लोड करने में खर्च हो जाता है। इससे बचने के लिए आप गूगल क्रोम या यूसी बाउजर सरीखे वेबब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें डाटा कंप्रेशन फीचर से डाटा कम खर्च होता है। क्रोम यूज करते हैं, तो इसके 3 डॉट्स वाले मेन्यू पर टैप करें और सेटिंग में जाकर डाटा सेवर ऑप्‍शन सिलेक्ट करें। अब ब्राउजर कम डाटा इस्तेमाल करेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें