नया स्मार्टफोन लिया है तो जरुर जान लें ये बातें, आएंगी काम

नया स्मार्टफोन लिया है तो कुछ ऐसे काम हैं जो इसकी सिक्योरिटी के लिए आपको तुरंत करने चाहिए। इन्हें करने से आपका स्मार्टफोन सुरक्षित रहेगा। जानिए कौन से हैं वो काम

डिस्पले की सेफ्टी
स्मार्टफोन की स्क्रीन काफी अहम पार्ट होता है। इसीलिए सबसे पहले जरूरी है कि इसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का टेंपर्ड ग्लास लगवाएं। बाजार में कई तरह और क्वालिटी के स्क्रीन गार्ड में मिलते हैं।

सेफ्टी कवर
डिस्पले के साथ-साथ स्मार्टफोन का पिछला हिस्सा यानि बैक भी काफी अहमियत रखती है। बाजार में हर तरह के कवर मिलते हैं। ये आपके स्मार्टफोन को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं। आप चाहें तो बैक कवर और फ्लिप कवर से चुन सकते हैं।