Tips and Tricks: भूल गए हैं अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड, तो गूगल क्रोम की मदद से ऐसे लगाएं पता

संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sat, 22 Jan 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
Tips and Tricks How to see saved password in Google Chrome Tech News in Hindi
भूल गए हैं अपनी लॉगिन आईडी का पासवर्ड, तो गूगल क्रोम से ऐसे लगा सकते हैं उसका पता - फोटो : Istock

    आज के इस ऑनलाइन युग में विभिन्न वेबसाइट्स और ऐप्स को एक्सेस करने के लिए हमें लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होती है। ऐसे में एक साथ कई लॉगिन इंफो को याद करना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, दूसरी तरफ गूगल क्रोम आपको आईडी और पासवर्ड को सेव करने की सुविधा देता है। आप जब भी किसी वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, उस दौरान गूगल क्रोम आपसे पासवर्ड सेव करने की परमिशन मांगता है। अनुमति देने के बाद आपको बार बार अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को दर्ज करने की जरूरत नहीं होती है। वह ऑटोमेटिकली ही बॉक्स में आपके लॉगिन इंफो को दर्ज कर देता है। वहीं जब हम किसी दूसरे डिवाइस में लॉगिन करते हैं। उस दौरान हम कई मर्तबा अपनी आईडी और पासवर्ड को भूल जाते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या आ रही है, तो घबराइए मत आप आसानी से अपनी आईडी और पासवर्ड का पता लगा सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपनी पुरानी डिवाइस में गूगल क्रोम को ओपन करके कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आपको आसानी से अपनी लॉगिन इंफो मिल जाएगी। आइए जानते हैं -

    भूल गए हैं अपनी लॉगिन आईडी का पासवर्ड, तो गूगल क्रोम से ऐसे लगा सकते हैं उसका पता
    भूल गए हैं अपनी लॉगिन आईडी का पासवर्ड, तो गूगल क्रोम से ऐसे लगा सकते हैं उसका पता - फोटो : Istock
    • इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी पुरानी डिवाइस में गूगल क्रोम ऐप को ओपन करना है।
    • ऐप ओपन करने के बाद होम पेज पर सबसे ऊपर दाईं तरफ तीन डॉट्स का मेन्यू दिखेगा।
    • आपको उस मेन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
    भूल गए हैं अपनी लॉगिन आईडी का पासवर्ड, तो गूगल क्रोम से ऐसे लगा सकते हैं उसका पता
    भूल गए हैं अपनी लॉगिन आईडी का पासवर्ड, तो गूगल क्रोम से ऐसे लगा सकते हैं उसका पता - फोटो : Istock
    • इस पर क्लिक करते ही कई ऑप्शन्स आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।
    • यहां आपको सेटिंग के विकल्प का चुनाव करना है।
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें