Smartphone Charging Tips: फोन चार्ज करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Wed, 26 Jan 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
smartphone charging tips to increase the battery life of your mobile keep these things in mind while charging
चार्जिंग के समय रखें इन जरूरी बातों का ध्यान - फोटो : iStock

    आज के समय में स्मार्टफोन ने हमारे जीवन में एक अहम जगह ले ली है। स्कूल जाते बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोगों तक को स्मार्टफोन की जरूरत होती है। हम लोग स्मार्टफोन की मदद से आपने कई काम करते हैं, अब चाहे वो ऑनलाइन क्लासेस से जुड़ा हो या ऑफिस के काम से, स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम काफी लंबे समय तक करते रहते हैं। वहीं जब फोन की बैटरी लो होती है तो हम तुरंत चार्जर की तरफ भागते हैं। इसका मतलब ये कि फोन चार्ज किए बगैर हम फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फोन को सही तरीके से चार्ज करने से आपके फोन की बैटरी परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो सकती है? वहीं गलत तरीका आपके फोन पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में आपको फोन चार्ज करते समय कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए, जिससे आपके फोन की बैटरी लाइफ बढ़ सकती है।

    चार्जिंग के समय रखें इन जरूरी बातों का ध्यान
    चार्जिंग के समय रखें इन जरूरी बातों का ध्यान - फोटो : iStock
    • सबसे पहली बात ये कि कई लोगों के रात में फोन चार्ज पर लगाकर सोने की आदत होती है, जो बहुत ही गलत है। फोन को जरूरत से ज्यादा समय के लिए चार्ज करना बैटरी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। हालांकि, आजकल फोन की बैटरी फुल होने पर चार्जिंग खुद बंद हो जाती है। ऐसे में कोई दिक्कत वाली बात नहीं है।
    चार्जिंग के समय रखें इन जरूरी बातों का ध्यान
    चार्जिंग के समय रखें इन जरूरी बातों का ध्यान - फोटो : Pixabay
    • वहीं कई लोग फोन की पूरी बैटरी लो होने पर ही फोन को चार्ज करते हैं, जबकि ऐसा करना गलत है। दरअसल, फोन में दी गई लिथियम-आयन बैटरी को जीरो तक नहीं पहुंचने देना चाहिए। ऐसे में आपको फोन के डिस्चार्ज होने का इंतजार नही करना चाहिए।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें