Online Shopping Tips: करने जा रहे हैं ऑनलाइन शॉपिंग, तो इन बातों का रखें ध्यान, महंगे प्रोडक्ट भी मिलेंगे सस्ते में

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sun, 23 Jan 2022 12:25 PM IST
Online Shopping Tips Before Online Shopping Keep These Things in Mind Expensive Products in Cheap Price
ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स और ट्रिक्स - फोटो : Istock

    बीते कुछ सालों के दौरान भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइटों का बाजार बढ़ा है। आज बड़े पैमाने पर लोग बाजार में जाकर शॉपिंग करने की बजाए ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके पीछे के कई कारण हैं। ग्राहकों को ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर चीजों को खरीदने पर काफी अच्छी सर्विस मिलती है। इसके अलावा उन्हें प्रोडक्ट पर कई शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिलते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते ई-कॉमर्स वेबसाइटों का मार्केट साइज भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है। त्योहारों के समय निकलने वाली सेल के दौरान इन प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी मात्रा में लोग शॉपिंग करते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने वाले हैं, जिनकी मदद से आप महंगे प्रोडक्ट भी काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। ऐसा करके आप अपनी अच्छी खासी बचत तो करेंगे, साथ ही आपको कई दूसरे बेनिफिट भी मिलेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

    ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स और ट्रिक्स
    ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स और ट्रिक्स - फोटो : iStock

    प्रोडक्ट प्राइस का करें कंपेयर

    अगर आप किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदने जा रहे हैं, तो उसके प्राइस को दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर कंपेयर करें। प्रोडक्ट प्राइस को कंपेयर करने के बाद जहां पर वो आपको सस्ते में मिल रहा है। उसे वहां से खरीद लीजिए।

    ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स और ट्रिक्स
    ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स और ट्रिक्स - फोटो : iStock

    खास ऑफर्स और सेल का करें इंतजार

    अगर आप किसी चीज को खरीदने जा रहे हैं, तो आपको उसे खरीदने से पहले कुछ समय का इंतजार करना चाहिए। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट समय-समय पर खास ऑफर्स और सेल निकालती रहती हैं। सेल के दौरान कई प्रोडक्ट की कीमतें काफी कम हो जाती हैं। उस दौरान आपको वो प्रोडक्ट खरीदना चाहिए। इससे आपकी अच्छी बचत हो जाएगी।