जियो लाया शानदार फीचर, चैट मैसेंजर से भेजें रुपये

रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में तहलका मचा रखा है। अब रिलायंस जियो ने एक और शानदार फीचर लॉन्च कर दिया है। अब जियो यूजर चैट मैसेंजर से ही एक-दूसरे को पैसे भेज सकेंगे। बस आपको अपने जियो चैट को जियो मनी से लिंक करना है।

कैसे भेजें पैसे
इसके लिए आपको जियो चैट को जियो मनी से लिंक करना होगा। ताकि जियो मनी से आप चैट मैसेंजर के दौरान ही पैसा भेज सकें।

इसके बाद आपको जियो चैट में पैसे भेजने का ऑप्शन दिखेगा। इसमें आपका जियो मनी का बैलेंस रिफलेक्ट होगा। जिसमें से आप दूसरे यूजर को पैसे भेज पाएंगे।