ऐसे बदलें फेसबुक प्रोफाइल फोटो, कोई नहीं कर सकेगा डाउनलोड

फेसबुक ने बुधवार को भारतीय यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान करते हुए एक नया टूल फोटो गार्ड जारी किया है। इस टूल के आने के बाद आपकी फेसबुक प्रोफाइल फोटो को ना कोई डाउनलोड कर सकेगा, ना शेयर कर सकेगा और ना ही स्क्रीनशॉट ले सकेगा। अगली स्लाइड में जानें इस फीचर के फायदे।

इसके अलावा फेसबुक ने फेसबुक प्रोफाइल फोटो के लिए नया डिजाइन भी रिलीज किया है। इस फीचर का एक फायदा ये भी है कि जो लोग फेसबुक पर आपके फ्रेंड नहीं हैं वे अपनी प्रोफाइल फोटो में आपको टैग भी नहीं कर सकते। बड़ी बात ये है कि यह फीचर्स फिलहाल केवल भारत में शुरू हुआ है तो आइए जानते हैं कि इस टूल के इस्तेमाल का तरीका।

सबसे पहले बता दें यह फीचर अभी केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। अपने फेसबुक ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से अपडेट करें और फिर ऐप में जाकर ऐप को रिफ्रेश करें। अब आपको हेल्प टू प्रोटेक्ट योर प्रोफाइल पिक्चर का ऑप्शन दिखेगा।