ट्रूकॉलर से हमेशा के लिए ऐसे हटाएं अपना मोबाइल नंबर

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Nov 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
How to remove your mobile number from truecaller
Tuecaller

    आप में से कई लोग ट्रूकॉलर का इस्तेमाल करते होंगे और कई लोगों ने इस्तेमाल करके छोड़ दिया होगा। अगर आपके फोन में यह ऐप है और आप इसे यूज कर रहे हैं तो यह आपके मोबाइल पर कॉल करने वालों का नाम आपको पता चल जाता है, लेकिन कई बार हम अपना नंबर दुनिया को बताना नहीं चाहते। ऐसे में हमें ट्रूकॉलर से अपना नंबर डिलीट करना होगा। आइए जानते हैं।

    Truecaller
    Truecaller

    अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं तो सबसे पहले ट्रूकॉलर ऐप ओपन करें और ऐप के ऊपर में बायें ओर दिख रहे पीपुल आइकन पर टैप करें। अब सेटिंग के अबाउट में जाकर डिएक्टिवेट अकाउंट पर क्लिक करें।

    Tuecaller
    Tuecaller

    अबwww.truecaller.com/unlistपर जाएं और अपना नंबर डालें। अब अनलिस्ट करने के लिए ऑप्शन चुनकर कारण बताएं। इसके बाद वेरफिकेशन कैप्चा डालें और अनलिस्ट पर क्लिक करें। इसके बाद 24 घंटे के अंदर आपका नंबर ट्रूकॉलर से हट जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें