बिना इंटरनेट एंड्रॉयड मोबाइल में ऐसे डाउनलोड करें App

कई बार ऐसा होता है कि आपको अपने फोन में किसी ऐप की जरूरत होती है लेकिन इंटरनेट नहीं होने के कारण आप उस ऐप को डाउनलोड नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप परेशान हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बिना इंटरनेट ऐप डाउनलोड करने का तरीका बताते हैं।
ये भी पढ़ेंः Sarahah पर मैसेज भेजने वालों के नाम बता रही है यह वेबसाइट !

इसके लिए आपको अपने फोन में App Backup & Restore ऐप रखना होगा। इस ऐप की मदद से ही आप आगे चलकर बिना इंटरनेट अपने फोन में ऐप को इंस्टॉल कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं आखिर इसका तरीका क्या है?

सबसे पहले इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करें। अब ऐप को ओपन करें और उसमें Mobile Installed App को Select करें और फिर Backup पर क्लिक करें और फिर सेव करें।