E-Mail आईडी हैक हुई है या नहीं अपने मोबाइल से लगाएं पता

हाल के कुछ दिनों में जिस तरह से हैकर्स ग्रुप एक्टिव हैं ऐसे में आपका डाटा किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है। कुछ दिन पहले याहू के कई करोड़ अकाउंट्स हैक हुए थे। उसके बाद जीमेल के भी अकाउंट के हैक होने की खबरें आई थीं, हालांकि कुछ ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी ई-मेल आईडी पर नजर रख सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें ट्रिक्स।

आपका अकाउंट कब-कब और कहां से एक्सेस हुआ
एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल जीमेल पर रोज करीब 100 बिलियन मेल भेजे और रिसीव किए जाते हैं। पहला तरीका तो ये है कि आप जीमेल को ओपन करें और स्क्रॉल करके सबसे नीचे दाहिने तरह कोने में जाएं। वहां आपको टेल्स (Details) का एक आइकन दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करते ही एक नया टैब खुलेगा जिसमें पूरी लिस्ट आ जाएगी कि कहां-कहां और कब-कब अकाउंट एक्सेस किया गया है।

अकाउंट हैक हुआ है या नहीं
पहले तरीके से तो आपने जान लिया कि आपका अकाउंट कब-कब और कहां से एक्सेस किया गया है। इसके बाद आप haveibeenpwned.com पर विजिट करें। अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस परhave i been pwned?लिखा होगाा।