इन 6 तरीकों से हो सकते हैं ऑनलाइन ठगी के शिकार
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद से डिजिटल और कैशलेस लेनदेन काफी हद तक बढ़ गया है, इसी के साथ हैकर्स भी सक्रिय हो गए हैं। जानिए हैकर्स किन तरीकों से आपकी जेब को चूना लगा सकते हैं।

फिशिंग
आजकल हैकर्स फिशिंग का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। फिशिंग में आपको एक स्पैम मेल भेजी जाती है और यूजर को लगता है कि वह मेल असली सोर्स से आई है। इसके जरिए यूजर की जानकारी चुरा ली जाती है।

विशिंग
फिशिंग की ही तरह विशिंग भी आजकल खूब बढ़ रही है इसमें फोन या एसएमएस कॉल के जरिए बातों में फंसाया जाता है। इसके बाद आपसे खाते की जानकारी लेकर आपको चूना लगाया जाता है।
विज्ञापन