स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ये 5 शॉर्टकट भी जान लें, ऑटोमेटिक होगा काम

घर पर फोन को अनलॉक रखें
अगर आप चाहते हैं कि जब आप घर पर रहें तो आपको फोन अनलॉक रहे तो इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में सिक्योरिटी और लोकेशन की सेटिंग में जाकर स्मार्टलॉक पर क्लिक करें। फिर Trusted Places की सेटिंग करें और घर की लोकेशन डाल दें। इसके बाद घर पर रहने पर आपका फोन अनलॉक रहेगा।

ऑटोमेटिक साइलेंट मोड
स्मार्टफोन में आप यह भी सेटिंग कर सकते हैं कि सिनेमा हॉल, पुस्तकालय जैसे जगह पर जाने पर फोन अपने-आप साइलेंट मोड में चला जाएगा। इसकी सेटिंग के लिए एंड्रॉयड फोन की सेटिंग में साउंड सेटिंग में जाकर डू नॉट डिसटर्ब वाली सेटिंग में जाकर एक्टिवेट करें। यह फीचर गूगल मैप्स और गूगल कैलेंडर की मदद से काम करता है। वहीं आईफोन में सेटिंग के लिए यह सटेप्स फॉलो करें। Settings>Do Not Disturb> Scheduled toggle switch.

फोटो के लिए चिंता ना करें
फोटो को लेकर परेशान हैं इसके लिए आईफोन और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म पर गूगल फोटोज ऐप है। इसकी मदद से आप अपने सभी फोटो और वीडियो को क्लाउड पर सेव कर सकते हैं। इसके लिए गूगल फोटोज ऐप की सेटिंग में जाकर बैकअप ऑन कर दें। गूगल क्लाउड पर आपको 15 जीबी स्टोरेज फ्री मिलेगी। इसके बाद और स्पेस चाहिए तो आप 2 डॉलर हर महीने खर्च करके 100 जीबी स्टोरेज खरीद सकते हैं। गूगल फोटोज के अलावा आप आईफोन के लिए iCloud Photo Library भी ट्राई कर सकते हैं।