इस प्रकार के ई-मेल पर भूलकर भी ना करें क्लिक, लग सकता है लाखों का चूना

ई-मेल के जरिए लोगों के बैंक अकाउंट तक पहुंचने का तरीका सबसे पुराना और कारगर है। ई-मेल पर लिंक भेजकर हैकर्स आए दिन लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाते हैं। अभी हाल ही में सिक्योरिटी रिसर्च फर्म KnowBe4 ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें उसने कुछ ई-मेल के बारे में बताया और कहा है कि ई-मेल के साथ आए इन लिंक्स पर क्लिक करना खतरे से खाली नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे ई-मेल के बारे में।

पासवर्ड
कई बार ई-मेल आता है कि लिंक पर क्लिक करके फटाफट पासवर्ड चेक करें, नहीं तो बड़ा नुकसान होगा, जबकि गूगल ऐसा कोई मेल नहीं करता है। ऐसे लिंक पर क्लिक करने से बचें

पासवर्ड बदलें
कई बार एक लिंक के साथ ई-मेल आता है कि आपका जीमेल अकाउंट खतरे में है। इस लिंक पर क्लिक करके पासवर्ड बदलें। लेकिन आपको ऐसे लिंक्स से सावधान रहना है।