स्मार्टफोन के बारे में 8 झूठ जिसे आप और हम मानते हैं सच

आपसे में अधिकतर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे होंगे। कई बार आपके किसी दोस्त ने यह भी बताया होगा कि रात में फोन को चार्ज पर लगाकर नहीं सोना चाहिए, जितना ज्यादा मेगापिक्सल होगा, कैमरा उतना ही बढ़िया होगा। ऐसी ही कई सारी बातों को आपने सच मानकर कई लोगों को भी बताया होगा। तो चलिए आज हम आपको स्मार्टफोन के बारे में 8 ऐसे ही अफवाहों के बारे में बताएंगे जिन्हें हम और आप कई सालों से सच मानते आ रहे हैं।

बैटरी
स्मार्टफोन की बैटरी की चार्जिंग को लेकर नीचे दिए गए सभी दावे झूठे हैं। 1. स्मार्टफोन को तभी चार्ज करना चाहिए, जब बैटरी पूरी तरह से खत्म हो जाए। 2. पहली बार फोन को इस्तेमाल करने से पहले फुल चार्ज कर लें। 3. ज्यादा एमएएच की बैटरी अच्छी होती है।

स्मार्टफोन का कैमरा
आपने कई लोगों को मुंह से सुना होगा कि फलां फोन का कैमरा शानदार है, क्योंकि उसमें 10,20 या 47 मेगापिक्सल का कैमरा, जबकि सच्चाई यह है कि फोटो की क्वालिटी कैमरे के मेगापिक्सल पर निर्भर नहीं करती है। बेहतर फोटो के लिए मेगापिक्सल के साथ-साथ अपर्चर जैसी चीजें भी जिम्मेवार होती हैं।