ऑफिस के कंप्यूटर पर करते हैं ये 6 काम तो PLEASE आज ही बंद कर दीजिए
विज्ञापन

आपमे में से कई लोग ऐसे होंगे जो किसी-ना-किसी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं और ऑफिस में कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते होंगे। यदि आप भी ऐसे में लोगों में से एक हैं तो यह खबर आपके लिए है। Babies On The Brain के सीईओ Jena Booher (M.S. MHC; ACC) ने ऑफिस के कंप्यूटर पर इन 6 कामों को करने से मना किया है। आइए जानते हैं।

कंप्यूटर में पर्सनल फाइल सेव ना करें
किसी भी प्रकार के अपने डॉक्यूमेंट या फाइल को सेव ना ही करें तो बेहतर होगा। ऐसा करने से यह संभव है कि आपने भविष्य के लिए कोई शानदार प्रोजेक्ट तैयार किया हो और वह ऑफिस में लीक हो जाए।

ऑनलाइन सर्चिंग
कई बड़ी कंपनियों में कुछ लोगों को सिर्फ कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए रखा जाता है। ऐसे में आप कौन-सी वेबसाइट पर विजिट करते हैं और क्या सर्च करते हैं इसके बारे में आपकी कंपनी को पता चल जाता है।
विज्ञापन