आपके एंड्रॉयड फोन के लिए जानलेवा हैं ये 5 ऐप्स

अगर आप अपने फोन को बचाना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि आपके फोन की बैटरी लंबे समय तक चले तो इन 5 एंड्रॉयड ऐप को अपने फोन से जितना जल्दी हो सके हटा दें। एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी AVG ने ऐप की एक लिस्ट जारी जिनमें सबसे ज्यादा बैटरी खाने वाले ऐप के नाम है।

वैसे तो यह गेम काफी पोपुलर है लेकिन एवीजी के मुताबिक सबसे ज्यादा बैटरी कैंडी क्रश सागा ही खत्म करता है। संभव हो तो इस ऐप को अनइंस्टॉल कर दें।

वैसे तो फेसबुक को आप अपने फोन से नहीं हटा सकते लेकिन इसकी जगह आप फेसबुकर लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैटरी खत्म करने में फेसबुक ऐप का भी बड़ा हाथ है।