क्या चार के आकड़े के साथ चमत्कार करेगा यूनिकॉर्न?

माइक्रोमैक्स के सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स ने भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन यूनिकॉर्न उतारा है। कंपनी ने यू यूनिकॉर्न की खूबियों को 4 के आकड़े के साथ अखबारों के पहले पन्ने पर प्रकाशित किया है। आइए जानते हैं यूनिकॉर्न 4 का क्या है फंडा?

4 जीबी रैम:
यू यूनिकॉर्न की सबसे अहम खूबियों में से एक है, फोन की रैम। इससे पहली कंपनी यूटोपिया को 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च कर चुकी है। जिसकी कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन यूनिकॉर्न आधी कीमत 12,999 रुपये में उपलब्ध है।

4 दिन का बैटरी बैकअप:
कंपनी का दावा है कि यूनिकॉर्न 4 दिना का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। फोन की बैटरी 4000mAh की है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मौजूद है। हालांकि इस सेगमेंट में श्याओमी रेडमी नोट 3, 4050mAh बैटरी के साथ मौजूद है।