RedMi Note 5 Pro vs Mi A1: आ देखें जरा किसमें कितना है दम?

शाओमी ने भारत में पूरी तरह से एप्पल को पछाड़ने की प्लानिंग बना ली है। पिछले साल कंपनी ने आईफोन 7 प्लस की टक्कर में एमआई ए1 लॉन्च किया था, वहीं अब शाओमी ने आईफोन X की टक्कर में रेडमी नोट 5 प्रो लॉन्च किया है। रेडमी नोट 5 प्रो में आईफोन X जैसा ही कैमरा मॉड्यूल है। तो यह ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों फोन के कैमरे पर कंपनी ने खूब जोर दिया है तो आइए जानते हैं RedMi Note 5 Pro और Mi A1 में कौन-सा स्मार्टफोन बेस्ट है क्यों है?

RedMi Note 5 Pro vs Mi A1: कीमत
Redmi Note 5 Pro 4 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में है जिनकी कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 16,999 रुपये है। वहीं Xiaomi Mi A1 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के एक ही वेरियंट में है और इसकी कीमत 13,999 रुपये हो गई है। अगर आप रेडमी नोट 5 खरीदना चाहते हैं तो आपको 4 जीबी रैम वाले वेरियंट खरीदना चाहिए। 6 जीबी रैम के साथ यदि 128 जीबी स्टोरेज मिलती तब यह वेरियंट फायदे का सौदा होता।

RedMi Note 5 Pro vs Mi A1: कैमरा
Redmi Note 5 Pro में 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट है। वहीं Mi A1 में 12MP+12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ फ्लैश लाइट नहीं है। कैमरे के मामले में नोट 5 प्रो बेस्ट है।