WhatsApp Plus: इंडियन यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ व्हाट्सएप प्लस, कितना है सब्सक्रिप्शन चार्ज? जानिए सबकुछ
WhatsApp Premium:
मेटा ने व्हाट्सएप पर सब्सक्रिप्शन प्लान रोलआउट कर दिया है। यूजर्स सीधे एप की सेटिंग में जाकर इसे देख और सब्सक्राइब कर सकते हैं। इस नए प्लान के साथ आपको व्हाट्सएप प्लस, मेटा एआई और कई प्रीमियम फीचर्स का एक्सेस मिलेगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत कितनी है, इसमें कौन-कौन से एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं...

WhatsApp Plus Subscription Rollout:
लाखों यूजर्स का इंतजार खत्म हो चुका है, मेटा ने अपना सब्सक्रिप्शन प्लान मेटा वन को व्हाट्सएप में रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने व्हाट्सएप प्लस का इन-एप सपोर्ट पूरी तरह जोड़ दिया गया है। इसका मतलब है कि अब आप एप छोड़े बिना ही कंपनी के इस ऑल-इन-वन प्रीमियम कॉम्बो का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आपको फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की सभी वीआईपी सर्विसेज का एक्सेस एक ही जगह मिल जाएगा।

WhatsApp Plus Subscription: भारतीय यूजर्स के लिए हुआ रोलआउट
मेटा ने पिछले महीने मेटा वन सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया था और अब इसे इंस्टाग्राम के बाद व्हाट्सएप पर रोलआउट कर दिया है। अब भारतीय व्हाट्सएप के सेटिंग में जाकर आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं।

WhatsApp Premium Price: व्हाट्सएप प्लस की कीमत कितनी है?
भारत में व्हाट्सएप प्लस की मासिक सब्सक्रिप्शन कीमत करीब 79 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में यूजर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल भी मिलता है। जिससे यूजर्स फीचर्स को इस्तेमाल करने के बाद फैसला कर सकेंगे कि उन्हें सब्सक्रिप्शन जारी रखना है या नहीं।