Vodafone का शानदार प्री-पेड प्लान हुआ लॉन्च, प्रतिदिन मिलेगा 2GB डाटा

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 819 रुपये है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को डाटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैधता मिलेगी। इसके अलावा प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, यह प्लान जियो, एयरटेल और बीएसएनएल के रिचार्ज पैक को कड़ी टक्कर देगा।

Vodafone का 819 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो कंपनी यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक वैधता 84 दिनों की है।
नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी वोडाफोन के अन्य रिचार्ज प्लान की जानकारी

Vodafone का 251 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन के इस नए रिचार्ज प्लान में उपभोक्ताओं को 28 दिनों के लिए 50 जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन इसके साथ प्रीमियम एप्स और कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। फिलहाल, यह डाटा वाउचर बिहार, चेन्नई, गुजरात, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, और यूपी ईस्ट में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द इस प्लान को देश के अन्य टेलीकॉम सर्किल में पेश करेगी।