TikTok पर बनाया ऐसा वीडियो, वायरल होते ही दोनों हुए गिरफ्तार

यदि आपसे यह पूछा जाए कि क्या आप टिक टॉक के बारे में जानते हैं तो शायद ही आपका जवाब ना में होगा। टिक टॉक भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। आए दिन लोग टिक टॉक पर मजेदार वीडियो बना रहे हैं और वाहावाही लूट रहे हैं, लेकिन कई लोगों को यही टिक टॉक वीडियो सलाखों के पीछे भी पहुंचा दे रहा है।

यह घटना मुंबई के डोंबिलवी की है जहां कुणाल लांडगे और उसके एक नाबालिग दोस्त ने सांप के साथ टिक टॉक वीडियो बनाया। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि दोनों फन निकाले सांप को चुम रहे हैं और उसे हाथों में लेकर घूम रहे हैं, हालांकि अब वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

दरअसल वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग में की जिसके बाद वन विभाग ने दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में लिया है। अब वन विभाग के नियम के मुताबिक दोनों पर कार्रवाई होगी।