इंटरनेट की दुनिया में एक सेकेंड में होते हैं ये चमत्कार
विज्ञापन

अक्सर हम अपना बहुत सा समय यूं ही बिना कुछ काम किए बर्बाद कर देते हैं। हमें पता तो होता है कि समय बहुत कीमती है पर कभी भी हमें समय की कीमत का एहसास नही होता। इंसान के जीवन में एक-एक मिनट एक-एक सेकेंड का बहुत महत्व होता है। खास तौर से तकनीक की दुनिया में एक सेकेंड का भी बहुत महत्व होता है। जानिए तकनीक की दुनिया में एक सेकेंड में होने वाले चमत्कार।

हर एक सेकेंड़ में दुनियाभर में 54,962 गूगल सर्च होते हैं यानी महज एक सेकेंड में एक साथ 54 हजार से भी ज्यादा लोग गूगल पर चीजों को खोजते हैं।

पलक झपकने जितनी देर यानी एक सेकेंड मे माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 7,256 ट्वीटस होते हैं।
विज्ञापन