Reliance Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, 149 और 98 रुपये वाले प्लान दोबारा हुए लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 08 Dec 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Jio Relaunch Rs 149 And 98 Prepaid Plans After Tariff Hike From 6 December 2019 Know All About It
reliance jio - फोटो : amar ujala

    भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए दोबारा 149 और 98 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है। वहीं, दूसरी तरफ एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने भी ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी है। अब एक बार फिर से टेलीकॉम बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी।

    आपको बता दें कि दिसंबर की शुरुआत में ही तीनों कंपनियों ने टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा इन कंपनियों ने कॉलिंग पर भी एफयूपी लिमिट लगा दी थी, जिससे यूजर्स को अधिक पैसे चुकाने पड़े थे। वहीं, तीनों कंपनियों ने बाजार में नई कीमत के साथ कई सारे रिचार्ज पैक उतारे हैं। तो चलिए जानते हैं जियो के 149 और 98 रुपये प्लान में आपको किस तरह की सुविधाएं मिलेंगी...

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    Reliance Jio का 149 रुपये वाला प्लान

    जियो ने अपने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए इस प्लान को पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी ग्राहकों को जियो-टू-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देगी। दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 300 एफयूपी मिनट दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स रिलायंस जियो एप्स भी मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 24 दिनों की है।

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    Reliance Jio का 98 रुपये वाला प्लान

    जियो के यूजर्स को इस पैक में कुल 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। हालांकि, यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आईयूसी चार्ज देना होगा। इन आईयूसी चार्ज के वाउचर्स की शुरुआती कीमत 10 रुपये है। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें