Jio GigaFiber: सिर्फ 600 रुपये में मिलेगा कॉम्बो प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 24 Apr 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Jio GigaFiber Offer: Combo pack at Rs 600 with Broadband, Landline and TV
jio gigafiber

    रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा जियो गीगा फाइबर की आधिकारिक लॉन्चिंग की पूरी तैयारी हो चुकी है। इसी बीच एक रिपोर्ट आई है जिसमें कहा जा रहा है कि सिर्फ 600 रुपये में रिलायंस जियो अपने जियो गीगा फाइबर के तहत अनलिमिटेड सेवाएं देगा। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 600 रुपये की मासिक शुल्क पर ग्राहकों को ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और टीवी की कॉम्बो सर्विस मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

    जियो गीगाफाइबर
    जियो गीगाफाइबर

    40 डिवाइस को कर सकेंगे कनेक्ट

    बता दें कि जियो के गीगा फाइबर की टेस्टिंग मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद जैसे कई शहरों में कई महीने से हो रही है। टेस्टिंग के दौरान कुछ चुनिंदा ग्राहकों को कनेक्शन दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जियो गीगा फाइबर के यूजर्स एक कनेक्शन पर एक साथ 40 डिवाइस को कनेक्ट कर सकेंगे।

    जियो गीगाफाइबर
    जियो गीगाफाइबर

    गौरतलब है कि टेस्टिंग के दौरान ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा दिया जा रहा है और सिक्योरिटी के तौर पर 4,500 रुपये लिए जा रहे हैं, हालांकि बाद में कनेक्शन कटवाने पर ये पैसे वापस हो जाएंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें