IFA 2017 टेक्नोलॉजी शो हुआ खत्म, ये हैं शो में लॉन्च हुए बेस्ट प्रोडक्ट्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Sep 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
IFA 2017: Here is the best products launched in this tech show
IFA 2017

    बर्लिन में चल रहा इस साल का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी शो IFA 2017 खत्म हो गया है। 1 से 6 सितंबर तक चलने वाले इस शो में एक से बढ़कर एक तकनीक और गैजेट्स दुनिया के सामने आए। तो आइए देखते हैं इस शो में लॉन्च हुए बेस्ट प्रोडक्ट्स।

    LG V30
    LG V30

    स्टार ऑफ द शो LG V30

    कई बड़े एक्सपर्ट्स एलजी वी30 को शो का स्टार बता रहे हैं। एलजी वी30 कंपनी का अबतक का सबसे खास स्मार्टफोन है। इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का सबसे बड़ा कंप्टीटर माना जा रहा है। इस फोन में शानदार OLED स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, वाटर एंड शॉक रेसिस्टेंस और वॉयस अनलॉक जैसे कई अहम फीचर दिए गए हैं।

    Sony LF-S50G
    Sony LF-S50G

    गूगल असिसटेंट के साथ आया Sony LF-S50G स्पीकर

    स्मार्ट स्पीकर का चलन धीरे-धीरे अब शुरू हो गया है। इस लाइन में गूगल होम, अमेजॉन इको जैसे कई सारे स्मार्ट स्पीकर हैं। इसी बीच सोनी ने गूगल असिस्टेंट के साथ अपना स्पीकर लॉन्च किया है। इस स्पीकर से आप किसी इंसान की तरह बात कर सकते हैं। इसमें 360 डिग्री ऑडियो एक्सपेरियंस दिया गया है। इसके अलावा आप इसे हाथ के इशारे से कंट्रोल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें