Tech Wrap 2025: स्मार्टफोन ब्रांड्स के लिए कैसा रहा 2025, किसने मारी बाजी और कौन पिछड़ा?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 31 Dec 2025 07:25 PM IST
सार

Smartphone Market Wrap 2025:

साल 2025 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए आसान नहीं रहा। रुपये की गिरावट और बढ़ती लागत के बीच ब्रांड्स ने AI, फोल्डेबल और प्रीमियम सेगमेंट पर दांव लगाया। कुछ कंपनियों ने रिकॉर्ड बनाए, तो कुछ पीछे रह गईं। जानिए किस ब्रांड के लिए कैसा रहा 2025 का साल...

how year 2025 gone for smartphone brands launches tech wrap 2025 Samsung apple google iqoo vivo Motorola and m
2025 में गर्म रहा स्मार्टफोन बाजार - फोटो : अमर उजाला

    साल 2025 स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस दौरान स्मार्टफोन बाजार ने कई बड़े बदलाव देखे। एंड्रॉयड 15 से 16 के सफर और एआई (AI) की जंग के बीच कंपनियों ने कई दांव खेले। बढ़ती मेमोरी कीमतों और रुपये की कमजोरी के कारण जहां फोन महंगे हुए, वहीं अब 2026 को फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए गेम-चेंजर माना जा रहा है। आइए जानते हैं स्मार्टफोन कंपनियों के लिए कैसा रहा 2025 का ये साल।

    प्रीमियम फोन्स में सैमसंग और एपल का दबदबा
    प्रीमियम फोन्स में सैमसंग और एपल का दबदबा - फोटो : Apple/Samsung

    प्रीमियम फोन्स में सैमसंग और एपल का दबदबा

    Samsung ने 2025 में एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। कंपनी ने Galaxy S25, S25+ और S25 Ultra के साथ साल की शुरुआत की और बाद में Galaxy S25 Edge और S25 FE लॉन्च कर लाइनअप को और फैलाया। फोल्डेबल सेगमेंट में Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 ने Samsung को दोबारा लीडर बना दिया। Galaxy AI फीचर्स के जरिए कंपनी ने AI को आसान और नेचुरल बनाया, जिससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर हुआ।

    वहीं एपल के लिए यह साल ऐतिहासिक साबित हुआ। कंपनी ने 2025 में अब तक के सबसे ज्यादा सेल्स के आंकड़े दर्ज किए। एपल के लिए iPhone 17 सीरीज साल की सबसे बड़ी लॉन्च रही, जिसके तहत कंपनी ने iPhone 17, 17 Pro और 17 Pro Max के साथ अपने सबसे स्लिम फोन iPhone Air को भी लॉन्च किया। साल 2025 के दौरान Apple ने भारत में वैल्यू और वॉल्यूम दोनों में बड़ी बढ़त हासिल की

    फ्लैगशिप की रेस में रहीं OnePlus और Nothing
    फ्लैगशिप की रेस में रहीं OnePlus और Nothing - फोटो : OnePlus/Nothing

    फ्लैगशिप की रेस में रहीं OnePlus और Nothing

    OnePlus के लिए 2025 थोड़ा संघर्ष भरा रहा। प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए कंपनी को OnePlus 13, OnePlus 15 और आखिर में OnePlus 15 जैसे फ्लैगशिप फोन लॉन्च किए। OnePlus ने Nord 5 और CE 5 जैसे फोन लॉन्च किए, लेकिन फोल्डेबल या नए फॉर्म फैक्टर की कमी साफ नजर आई। लोकलाइजेशन की कोशिशों के बावजूद साल OnePlus के लिए कुछ खास नहीं रहा।

    Nothing ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। Phone 3, Phone 3a और 3a Pro को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कंपनी ने भारत को फोकस में रखते हुए CMF टीम को यहां शिफ्ट किया और लोकल पार्टनर्स के साथ काम किया। कम्युनिटी एडिशन और Playground व OS Essential जैसे AI फीचर्स ने Nothing को अलग पहचान दिलाई।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें