PAN कार्ड आधार से लिंक हुआ है या नहीं, सिर्फ दो स्टेप में ऐसे पता करें

पिछले साल ही सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा था कि बैंक अकाउंट और सिम कार्ड के लिए आधार जरूरी नहीं होगा, वहीं कोर्ट ने यह भी कहा था कि पैन कार्ड, इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग, कुछ सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के लिए आधार कार्ड जरूरी रहेगा। आधार को पैन से लिंक करने की आखिरी तारीख पहले 31 मार्च 2019 थी लेकिन सरकार ने इसे 30 सितंबर 2019 तक बढ़ा दी है। ऐसे में यदि आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड रद्द हो जाएगा। आपमें से कई लोगों ने अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक कर दिया होगा लेकिन अब सवाल यह है कि आपका आधार पैन से लिंक हुआ है भी या नहीं, यह कैसे पता चलेगा। चलिए हम आपको सिर्फ 2 स्टेप में बताते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं...

सबसे पहले इनटैक्स विभाग की वेबसाइटhttps://www1.incometaxindiaefiling.gov.in/homeपर जाएं। इसके बाद आपको बायीं ओरLink Aadharका विकल्प दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा लिंक आधार का विकल्प होगा।

इसी पेज पर आपको सबसे ऊपर Click here का विकल्प मिलेगा जैसा कि आप नीचे फोटो में देख सकते हैं। इस पर क्लिक करने के बाद आपसे आपका पैन नंबर और आधार नंबर पूछा जाएगा। इसके बाद आपको View Link Aadhar Status बटन पे क्लिक करना है।